फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG Admit Card 2022: प्रवेश परीक्षा में 9 दिन बाकी, एडमिट कार्ड इसी हफ्ते होगा जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड

Wed, 06 Jul 2022 09:27 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बीएचयू समेत अन्य विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से कराई जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 15 जुलाई से प्रवेश परीक्षा कराने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। 
विज्ञापन
प्रवेश परीक्षा देकर बाहर आते अभ्यर्थी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू)  में यूजी में दाखिले की तैयारी में लगे अभ्यर्थियों को अब 15 जुलाई से होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र का इंतजार है। अब जबकि परीक्षा में केवल 9 दिन का समय बचा है, ऐसे में प्रवेश पत्र कब से मिलेगा, इस बारे में एनटीए की वेबसाइट पर कोई जानकारी नहीं है।

विज्ञापन


हालांकि संभावना है कि सीयूईटी यूजी 2022 एडमिट कार्ड इसी हफ्ते जारी कर दिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर विजिट कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अभ्यर्थी अपने पास एप्लीकेशन नंबर तैयार रखें। 

 प्रवेश परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी का भी इंतजार
विश्वविद्यालयों में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से कराई जाने वाली कॉमन यूनिवर्सिटी इंट्रेस टेस्ट (सीयूईटी) यूजी के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 15 जुलाई से प्रवेश परीक्षा कराने की तिथि भी घोषित की जा चुकी है। 10 अगस्त तक अलग-अलग दिनों में सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) माध्यम से होने वाली प्रवेश परीक्षा की विस्तृत समय सारिणी भी अब तक नहीं जारी हो सकी।

विज्ञापन
Trending Videos

एनटीए की ओर से वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है, उसके अनुसार अंग्रेजी, हिंदी, गुजराती, कन्नड़, मलयालम समेत 13 भाषाओं में होने वाली परीक्षा के लिए देश के 547 शहरों में केंद्र बनाए जाने हैं। अब प्रवेश परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को किस केंद्र पर परीक्षा देना है, इसकी उन्हें जानकारी नहीं मिल पाई है। नियमानुसार परीक्षा से करीब पांच से सात दिन पहले तक प्रवेश पत्र मिलना जरूरी होता है, जिससे कि अभ्यर्थी परीक्षा दे सकें।

परीक्षा:               15 जुलाई से 10 अगस्त
पहला स्लॉट    सुबह 9 बजे से 12.15 बजे तक
दूसरा स्लॉट    दोपहर 3 बजे से 6.45 बजे तक 
:- आधे घंटे पहले तक हर हाल में प्रवेश करना अनिवार्य होगा
विज्ञापन

ऐसे डाउनलोड करें  एडमिट कार्ड

  • आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in या nta.ac.in पर विजिट करें।
  • होम पेज पर दिखाई दे रहे सीयूईटी यूजी 2022 एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज ओपन होगा।
  • यहां मांगी गई जानकारी को भरें और सबमिट करें।
  • एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें