फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET PG: BHU में 150 पीजी कोर्स की 9000 सीटों पर दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, चलेगी लॉक करने की प्रक्रिया

Wed, 20 May 2026 01:18 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू में पीजी के 150 कोर्स और 9000 से अधिक सीटों पर दाखिले की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सीयूईटी-पीजी क्वालिफाइड अभ्यर्थी 4 जून तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। काउंसिलिंग तीन चरणों में होगी। बीएचयू ने 23 पेज का सीएपी जारी किया है। वहीं, यूजी प्रवेश प्रक्रिया सीयूईटी-यूजी परीक्षा के बाद जुलाई में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
बीएचयू कैंपस में जाती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

BHU Varanasi: बीएचयू में पोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) के 150 कोर्स और 9000 से ज्यादा सीटों पर दाखिले के लिए रजिस्ट्रेशन, काउंसिलिंग, फीस जमा करने और सीट लॉक करने की ऑनलाइन प्रक्रिया सोमवार शाम से शुरू हो गई है। सत्र 2026-27 के लिए यह प्रवेश प्रकिया जून-जुलाई तक चल सकती है। 

विज्ञापन


एनटीए की सीयूईटी-पीजी परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन करने के लिए बीएचयू की वेबसाइट पर लिंक और 23 पेज का सीएपी (कंबाइंड एलॉटमेंट प्रोग्राम) जारी कर दिया गया है। रजिस्ट्रेशन के लिए चार जून अंतिम तारीख है। 

बीएचयू के सभी 13 संकायों और संस्थानों के लिए दाखिले की प्रक्रिया एक साथ शुरू की गई है। इसके अलग-अलग कोर्स का विवरण सहित 23 पेज का सीएपी भी जारी किया गया है। इसमें दाखिले से जुड़ी हर एक प्रक्रिया को समझाया गया है। 

विज्ञापन

एनटीए ने सीयूईटी परीक्षा में क्वालिफाइड परीक्षार्थियों का डेटा बीएचयू को सौंप दिया है। बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से जारी सूचना में रजिस्ट्रेशन लिंक दिया गया है। लिंक https://admission.bhu.ac.in/en या https://bhucuetpg.samarth.edu.in पर जाकर अप्लाई नाऊ बटन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद एडमिशन फॉर पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम्स पर क्लिक कर फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

केंद्रीय प्रवेश समिति की ओर से सलाह दी गई है कि चार जून की रात 11:59 बजे तक ही रजिस्ट्रेशन किया जा सकेगा। इससे पहले ही फॉर्म भर कर अपनी सीट लॉक कर लें। 

31 मई तक होगी यूजी की प्रवेश परीक्षा: बीएचयू पीजी में एक ओर प्रवेश की आधिकारिक प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं, यूजी की प्रवेश प्रक्रिया जुलाई के बाद शुरू हो सकती है। फिलहाल एनटीए की ओर से 31 मई तक सीयूईटी-यूजी की प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। ये परीक्षाएं 11 मई से शुरू हुईं थीं।
विज्ञापन

तीन स्टेप में पूरी होगी काउंसिलिंग
बीएचयू में पीजी दाखिले से जुड़ी काउंसिलिंग की प्रक्रिया तीन स्टेप में पूरी होगी। पहला प्रोफाइल, दूसरा कोर्स और तीसरे चरण में फीस जमा करनी होगी। वहीं न्यू रजिस्ट्रेशन, प्रोफाइल सेक्शन, डॉक्यूमेंट्स अपलोड, प्रिव्यू और सबमिट करना होगा। बीएचयू की ओर से जारी सीएपी 2026-27 में दाखिले के लिए योग्यता की सूची भी जारी कर दी गई है। कई कोर्स ऐसे हैं जिसमें जीडी-पीआई को अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें