बीएचयू के 150 पीजी कोर्स में दाखिला होगा। इसमें सबसे ज्यादा कला संकाय में 35 कोर्स होंगे। इसके बाद संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय और विज्ञान संस्थान के 20-20 कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा। कृषि विज्ञान संस्थान में 18, सामाजिक विज्ञान संकाय में 17 और शिक्षा संकाय में 15 कोर्स होंगे।
संगीत एवं मंच कला संकाय में सात, दृश्य कला संकाय में पांच, विवि संकाय और पर्यावरण संस्थान में 4-4, मेडिकल साइंस और कॉमर्स में 2-2 और एक मैनेजमेंट कोर्स में प्रवेश मिलेगा। बीएचयू ने पीजी दाखिले के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित कर दिया है। admission.help@bhu.in पर क्लिक कर प्रवेश के नियमों से जुड़ी जानकारियां ली जा सकती हैं।
बीएचयू की ओर से जारी कंबाइंड एलॉटमेंट प्रोग्राम के तहत सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी को रजिस्ट्रेशन के लिए 300 रुपये और एससी-एसटी विद्यार्थियों को 150 रुपये का भुगतान करना होगा।