फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएसआईआर यूजीसी नेट की परीक्षा 18 जून को, ये डाक्यूमेंट जरुर ले जाएं

Fri, 16 Jun 2017 12:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
यूजीसी
विज्ञापन
वैज्ञानिक व औद्योगिक अनुसंधान परिषद द्वारा संचालित यूजीसी जेआरएफ एलएस नेट परीक्षा 18 जून को बीएचयू में होगी। दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में छह हजार से अधिक अभ्यर्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन


प्रथम पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 12 बजे तक होगी जिसमें जीव विज्ञान व भौतिक विज्ञान की परीक्षा होगी। दूसरी पाली की परीक्षा दो से पांच बजे तक होगी जिसमें रासायनिक विज्ञान, गणितीय विज्ञान, पृथ्वी, महासागर व ग्रह विज्ञान की परीक्षा होगी।

अभ्यर्थियाें को अपना प्रवेश पत्र सीएसआईआर की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। परीक्षा समन्वयक प्रो. ज्ञान प्रकाश सिंह ने बताया कि किसी भी अभ्यर्थी को डुप्लीकेट प्रवेश पत्र स्थानीय स्तर पर जारी नहीं होगा।
विज्ञापन


यदि वेबसाइट से डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर किसी की फोटो नहीं है तो उसे परीक्षा के दिन अपनी तीन पासपोर्ट साइज फोटो, विधिक रूप से मान्य परिचय पत्र, फार्म भरने का प्रमाण व बैंक चालान, आरटीजीएस, एनईएफटी रसीद की प्रति और ऑनलाइन आवेदन प्रपत्र की फोटो प्रति अपने साथ लाना होगा। बगैर इसके परीक्षा की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें