उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक सीआरपीएफ जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है। जवान की तबीयत मंगलवार तड़के अचानक खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हृदय गति रुकने से डॉक्टरों ने सीआरपीएफ जवान को मृत घोषित कर दिया।
95 बटालियन के जवान श्रीकांत(38) की तैनाती काशी विश्वनाथ मंदिर में हुई थी। मंगलवार तड़के करीब 3 बजे काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर के ढूंढी राज गणेश के पास ड्यूटी कर रहे थे। तभी अचानक उनके सीने में दर्द हुआ।
उनके साथ के जवानों ने उन्हें मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी हृदय गति रुक गई। डॉक्टरों ने श्रीकांत को मृत घोषित कर दिया। श्रीकांत गाजीपुर जिले के करंडा क्षेत्र के रहने वाले थे। श्रीकांत के पार्थिव शरीर को लेकर परिजन मणिकर्णिका घाट चले गए। जहां पर श्रीकांत के 5 वर्षीय पुत्र शिवांश ने पिता को मुखाग्नि दी।
श्रीकांत के सम्मान में 95 बटालियन समेत कमांडेंट भी रहे मौजूद साथियों ने बताया कि योगा करते थे स्वास्थ खराब होने के बाद से अपने स्वास्थ्य पर काफी ध्यान देते थे, लेकिन ये कैसे हुआ समझ में नहीं आ रहा है।