फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: संकटमोचन मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

विज्ञापन
मिर्जामुराद में निकली भव्य हनुमान ध्वजा यात्रा, सैकड़ों श्रद्धालु हुए शामिल--संवाद मिर्जामुरा
विज्ञापन
संकटमोचन मंदिर में विशेष शृंगार और पूजन के साथ 11 दिवसीय हनुमान प्राकट्य महोत्सव शुरू हो गया। सुबह से रात तक दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ रही। विभिन्न इलाकों से हनुमान शोभायात्रा और प्रभातफेरियां पहुंचीं। भक्तों ने ध्वज अर्पण कर दर्शन पूजन किया। जय श्रीराम और जय हनुमान के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भर नाथ मिश्र ने बताया कि हनुमत प्रभु के जन्मोत्सव के साथ यहां पर विविध अनुष्ठान शुरू हो गए। इसके साथ ही छह अपैल से संगीत समारोह भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


श्रीमेहंदीपुर बालाजी की सजी झांकी
श्री श्याम बाल मंडल की ओर से धर्म संघ परिसर स्थित श्री मेहंदीपुर बालाजी मंदिर में श्री मेहंदीपुर बालाजी महोत्सव मनाया गया। शृंगार के दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ रही। आकर्षक सजावट की गई थी। संस्था के अध्यक्ष संजीव अग्रवाल डब्बू ने सप्तनीय पूजन-अर्चन किया। भजन संध्या में भजनों की झड़ी लगी रही।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी हनुमान जन्मोत्सव की धूम
वाराणसी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्रीहनुमान जन्मोत्सव की धूम रही। हनुमान मंदिरों में शृंगार व शोभायात्राएं निकाली गईं। सुंदरकांड, हनुमान चालीसा, अखंड रामायण और मानस का पाठ हुआ। सारनाथ के नईबाजार चौराहा स्थित प्राचीन संकट हरण हनुमान मंदिर में रामचरितमानस का पाठ व मंदिर का जीर्णोद्धार पर भंडारा हुआ। मिर्जामुराद रामसिंहपुर गांव से हनुमत सेवा समिति की ओर से भजन कीर्तन हुआ और ध्वजा यात्रा निकाली गई। चिरईगांव क्षेत्र के जाल्हूपुर स्थित इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर पर 108 बार हनुमान चालीसा व सुंदरकांड का पाठ व भजन संध्या का आयोजन हुआ। कछवा रोड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली। कछवा रोड के ठटरा गांव के प्राचीन हनुमान मंदिर में पूजन व हनुमान ध्वजा यात्रा निकाली गई। चौबेपुर क्षेत्र के बर्थरा खुर्द गांव में हनुमान जी का शृंगार कर सुंदरकांड का पाठ व रासलीला हुई। राजातालाब के मानव उत्थान सेवा समिति की शाखा सर्व धर्म मंदिर आश्रम में हनुमान जी का पूजन और सत्संग हुआ। सार्था नंद, सुजाता बाई आदि ने हनुमान जी की शक्ति और देवों में उनके महत्व का वर्णन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें