फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च रक्तचाप, मोटापे से ग्रसित गर्भवती में संक्रमण का खतरा ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना काल में उच्च रक्तचाप और मोटापे से ग्रसित गर्भवती महिलाओं में कोरोना संक्रमण का खतरा अधिक है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह पर टीकाकरण बहुत जरूरी है। गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण के बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में जानकारी दी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी कर इसका पालन कराने को कहा है। सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह ने बताया कि गाइडलाइन के मुताबिक गर्भवती महिलाओं को कोरोना संक्रमण का खतरा है और इनमें हल्के लक्षण भी दिख सकते हैं। अगर समय रहते सावधानी नहीं बरती गई तो होने वाले शिशु को भी खतरा हो सकता है। ऐसे में टीकाकरण जरूरी है। परिजन इस बारे में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से जरूरी जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। गाइड लाइन में बताया कि कोरोना संक्रमित गर्भवती महिलाएं बिना किसी अस्पताल में गए ठीक हो गईं, लेकिन कुछ को अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा है। ऐसी गर्भवती महिलाएं जिनकी उम्र 35 वर्ष से ज्यादा हो और वह मोटापा, उच्च रक्तचाप और डायबिटीज से पीड़ित हों उनमें संक्रमण की संभावना अधिक रहती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, तुरंत जन्मे बच्चे 95 फीसदी तक स्वस्थ रहते हैं कुछ मामलों में समय से पहले प्रसव, बच्चों के वजन में कमी और जन्म से पूर्व गर्भ में ही मृत्यु के मामले भी सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें