फाउंडेशन के कार्यक्रम निदेशक प्रस गणेश ने कहा कि हम गौरवान्वित महसूस करते हैं कि हम विश्व के सबसे पवित्र और ऐतिहासिक शहरों में से एक में सिटी चैलेंज पर काम करेंगे। इसमें दुनिया भर के इनोवेटर्स शहर में गतिशीलता समाधान प्रस्तुत कर सकते हैं।
हम नवाचार, साझेदारी और स्थायी विरासत के तीन सिद्धांतों के अंतर्गत काम करते हैं। हमें विश्वास है कि यह प्रोजेक्ट मानव केंद्रित भीड़ प्रबंधन समाधानों को विकसित करने की क्षमता रखता है। जिन्हें समान समस्याओं का सामना करने वाले अन्य शहरों में भी लागू किया जा सकता है।
धार्मिक पर्यटन के लिए होगा अभिनव समाधान
चैलेंज वर्क्स शहर और समाज के निदेशक कैथी नॉथस्टाइन ने कहा कि धार्मिक पर्यटन के एक महत्वपूर्ण स्थल के रूप में, सस्टेनेबल सिटीज चैलेंज एक वैश्विक आमंत्रण है जो अभिनव समाधानों के लिए है। इसका मतलब है कि दुनिया भर के लोग इसमें भाग ले सकते हैं जिससे शहर को और बेहतर बनाया जा सके।