फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: जानलेवा हमले के मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह से जिरह पूरी, 21 साल पहले हुई थी ताबड़तोड़ फायरिंग

Fri, 13 Oct 2023 09:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

पूर्व सांसद धनंजय सिंह चार अक्तूबर 2002 को वाराणसी के नदेसर क्षेत्र में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी। 21 साल पुराने बहुचर्चित गोली कांड में शुक्रवार को एमपी-एमलए कोर्ट में सुनवाई हुई।
विज्ञापन
पूर्व सांसद धनंजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के नदेसर क्षेत्र के 21 साल पुराने बहुचर्चित गोली कांड के वादी पूर्व सांसद धनंजय सिंह शुक्रवार को विशेष न्यायाधीश (एमपी-एमएलए) अवनीश गौतम की अदालत में हाजिर हुए। इस मामले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह से एक आरोपी संदीप सिंह उर्फ पप्पू के अधिवक्ता स्वामी नाथ यादव, अनुज यादव और वरुण प्रताप सिंह प्रिंस ने जिरह की।

विज्ञापन


वहीं, अभियोजन की तरफ से एडीजीसी विनय सिंह, वादी के अधिवक्ता देवेंद्र प्रताप सिंह, शशिकांत राय चुन्ना और अमित सिंह कोर्ट में मौजूद रहे। जिरह की कार्रवाई पूरी होने पर अदालत ने इस मामले में सफाई साक्षियों की लिस्ट देने के लिए 20 अक्तूबर की तिथि नियत कर दी।

सपा विधायक समेत अन्य पर हमले का आरोप 

पूर्व सांसद धनंजय सिंह चार अक्तूबर 2002 की शाम वाराणसी से जौनपुर जा रहे थे। वह जैसे ही नदेसर स्थित टकसाल सिनेमाघर के पास पहुंचे, तभी उनके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग होने लगी।

विज्ञापन

इस हमले में धनंजय सिंह, जितेंद्र बहादुर सिंह, संतोष सिंह, अंगरक्षक बासुदेव पांडेय और ड्राइवर दिनेश गुप्ता घायल हो गए थे। धनंजय सिंह ने इस मामले में मौजूदा सपा विधायक अभय सिंह समेत चार-पांच अन्य के खिलाफ कैंट थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें