फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सुरक्षा उपकरणों पर करोड़ों कुर्बान, फिर भी जोखिम में कर्मियों की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। सुरक्षा उपकरणों के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये बहाने के बावजूद बिजलीकर्मियों की जान जोखिम में है। बिना किसी सुरक्षा उपकरण के बिजलीकर्मियों को ऊंचे-ऊंचे खंभाें पर चढ़ा दिया जा रहा है। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा कई स्थानों पर दिखा।
विज्ञापन

मकबूल आलम रोड पर ऊंचे खंभे पर चढ़कर एबीसी केबल लगा रहे कर्मियों के पास न तो इंसुलेटिंग ग्लव्स थे, ना ही इंसुलेटिंग शूज। ऊंचाई से गिरने की स्थिति में सुरक्षा प्रदान करने वाले समुचित इंतजाम भी नहीं दिखे। मौके पर विभाग का कोई जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं मिला।
पूर्वांचल डिस्कॉम सुरक्षा उपकरणों के नाम पर हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करता है। उपकरणों की खरीद सर्किल स्तर पर भी की जाती है। ज्यादातर कर्मचारी बिना किसी सुरक्षा उपकरण के ऊंचे-ऊंचे पोलों पर चढ़कर काम करते आसानी से देखे जा सकते हैं। जबकि सुरक्षा नियमों के मुताबिक पोल पर चढ़ने वाले कर्मियों के पास समुचित सुरक्षा उपकरण होने जरूरी हैं। इस पर ठेका कंपनियां भी ध्यान नहीं देतीं।
विज्ञापन

न हेलमेट न दस्ताने
35 से 40 फीट ऊंचे खंभे पर चढ़कर काम करते समय न तो उनके सिर पर टोपी दिखी न ही हाथों में दस्ताने। कई बार काम करते समय बिजली आने की भी आशंका रहती है, फिर लापरवाही होती रहती है। वहां मौजूद एक कर्मचारी ने कहा कि शटडाउन लेकर काम किया जा रहा है।

वर्जन
खंभे पर चढ़कर काम करने वाले कर्मचारियों को सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का समुचित ढंग से निर्देश दिया गया है। पिछले दिनों उपकेंद्रों पर इसे वितरित भी कराया गया था। अगर कहीं कोई ऐसा हुआ है तो इसे दिखवाया जाएगा। - अनिल वर्मा, अधीक्षण अभियंता

पोल से गिरने के कारण हुए हादसे
19 जुलाई 2022 को जंसा थानाक्षेत्र के हीरापुर गांव में जंफर जोड़ने पोल पर चढ़े हरसोस गांव निवासी संविदा बिजलीकर्मी सुरेंद्र पटेल (40) की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी।
छह फरवरी-2021 को सिगरा स्थित नगर निगम के प्रधान कार्यालय के पास विद्युत पोल पर चढ़ कर संविदाकर्मी रोहित बिंद उर्फ कल्लू (30) मरम्मत का काम कर रहा था। इसी दौरान लाइन में करंट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।
23 जुलाई 2019 को मिर्जामुराद के लालपुर फीडर का लाइनमैन राजेश पटेल गौर बरम स्थित एक स्कूल में पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी बीच करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलसकर वह पोल पर ही लटक गया था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें