फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर 14 करोड़ की लागत वाला ओवरब्रिज बनकर तैयार

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर बना फुट ओवरब्रिज। स्रोत- संवाद - फोटो : Self
विज्ञापन
12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज शुरू होने से उम्मीद यात्रियों को होगी सुविधा
विज्ञापन

मिर्जापुर। रेलवे स्टेशन पर बन रहे 12 मीटर चौड़े फुट ओवर ब्रिज निर्माण पूरा हो गया है पर अभी उद्घाटन न होने से जनता के लिए नहीं खोला गया है। इस कारण अभी भी लोगों को स्टेशन के प्लेटफाॅर्म-1 से 2 और तीन पर जाने के लिए अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। ऐसे में लोग रेलवे लाइन को पार करने लगते हैं। जिससे हादसे का डर है।
मिर्जापुर स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के पास ही पुराना फुट ओवरब्रिज चार वर्ष पहले तोड़ दिया गया। एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे प्लेटफाॅर्म तक जाने के लिए दो फुट ओवरब्रिज है, पर वे काफी दूर हैं। इस कारण यात्रियों को समस्या होती है। लोग दूर तक न जाना पड़े इसके लिए रेलवे पटरी पार करने लगते है। 12 मीटर चौड़े और 114 मीटर लंबे फुट ओवरब्रिज का निर्माण 2024 में 14 करोड़ की लागत से शुरू हुआ। यह रेलवे स्टेशन के बीच से पुराने वाले पुल के पास से ही होकर गुजरेगा। प्लेटफाॅर्म एक, दो और यार्ड में लोहे पिलर लगाने के बाद अब तीनों प्लेटफाॅर्म के ऊपर मेन गर्डर लॉन्चिंग का काम हो गया है। पुल के ऊपर चलने के लिए स्टील की चद्दरें, या लोहे की ग्रिल लगाने के साथ पुल के किनारों पर सुरक्षा के लिए लोहे की रेलिंग लगाई गई है। उद्घाटन होना बाकी है। जिसके बाद पुल से आवागमन शुरू होगा। अभी एक प्लेटफाॅर्म से दूसरे पर जाने के लिए काफी दूर स्थित फुट ओवरब्रिज के पास जाना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................................
चौड़े एफओबी पर रहेंगी दुकानें
इस फुट ओवरब्रिज पर यात्रियों को बैठने के लिए बेहतर सुविधा के साथ खान-पान की दुकानें भी रहेंगी। जो स्ट्रीट फूड की तरह लोगों को आकर्षित करेंगी। ट्रेनें लेट होने पर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। एफओबी पर सीसी कैमरे लगाए जाएंगे। एफओबी के दोनों तरफ दो लिफ्ट का भी निर्माण कराया जाएगा, जिससे यात्रियों को सुविधा होगी।
...........................................
वर्जन
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। जल्द उद्घाटन के बाद जनता के आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।
अमित सिंह, जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर मध्य रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें