फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जून तक बन जाएगा क्रिटिकल केयर ब्लॉक, गंभीर मरीजों को मिलेगी राहत

Wed, 21 Jan 2026 10:37 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में जून तक क्रिटिकल केयर ब्लॉक बन जाएगा। इस 200 बेड वाले ब्लॉक में अलग से बर्न यूनिट होगी। इसे लेकर कुलपति ने मौके पर पहुंचकर कामकाज को देखा।
विज्ञापन
बीएचयू ट्रामा सेंटर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निरीक्षण करने पहुंचे कुलपति प्रो. अजित कुमार चतुर्वेदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर परिसर में क्रिटिकल केयर ब्लॉक (सीसीबी) इसी साल जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। 200 बेड वाले इस ब्लॉक में अलग से बर्न यूनिट भी होगी। इसके बाद गंभीर मरीजों के साथ ही जलने की घटनाओं में घायल मरीजों को भी एक ही छत के नीचे इलाज की सुविधा मिलेगी। मंगलवार को कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने ब्लॉक का निरीक्षण कर यहां चल रहे कामकाज का जायजा लिया।

विज्ञापन


ट्रॉमा सेंटर परिसर में ओपीडी ब्लॉक से सटे बन रही बिल्डिंग का काम तेजी से चल रही है। पिछले सप्ताह सोमवार को ही स्वास्थ्य मंत्रालय से संयुक्त सचिव अंकिता बुंदेला ने यहां आकर कामकाज की प्रगति का जायजा लिया था।

मंगलवार की दोपहर में पहुंचे कुलपति ने प्रभारी प्रोफेसर सौरभ सिंह, आईएमएस निदेशक प्रो. एसएन संखवार सहित अन्य अधिकारियों के साथ सीसीबी में मरीजों के भर्ती के लिए वार्ड, जांच कक्ष आदि के बनने की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर मौजूद कार्यदायी एजेंसी के जिम्मेदार लोगों को समय से और पूरी गुणवत्ता के साथ काम पूरा करवाने की बात कही। इस दौरान आईएमएस के डीन प्रो. संजय गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने कैंटीन का किया उद्घाटन - फोटो : अमर उजाला
डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए बनी कैंटीन का किया उद्घाटन
कुलपति ने मंगलवार की दोपहर में ट्रॉमा सेंटर में डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ के लिए बनी कैंटीन का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। इस कैंटीन के बनने के बाद 24 घंटे मरीजों के जांच, इलाज, सर्जरी आदि सेवाओं में लगे स्वास्थ्य कर्मी जरूरत पड़ने पर समय से नाश्ता, भोजन कर सकेंगे। कुलपति ने इस तरह की सेवाओें की सराहना करते हुए मरीजों, तीमारदारों के लिए भी इस तरह की सुविधा की पहल करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें