घायलावस्था में बच्ची को तत्काल एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर में करीब तीन इंच गहरे घाव का उपचार किया गया। प्राथमिक इलाज के बाद परिजन उसे घर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही एडीसीपी, एसीपी सारनाथ, प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर, सारनाथ व चोलापुर के प्रभारी निरीक्षक समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और छानबीन शुरू की। डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार ने बताया कि पड़ोस के गांव के रहने वाले ताज मोहम्मद की तलाश की जा रही है। बच्ची की हालत सामान्य मान्य है। कुएं में गिरने से उसके सिर, हाथ और पैर में चोटें आई हैं।