सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने इलाके की घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरता देख आरोपी सौरभ उपाध्याय (27) निवासी असनवार पंडितपुरा, थाना गड़वार ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें सौरभ के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को तत्काल सीएचसी रतसड़ भेजा गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने अपने पिता देवेंद्र उपाध्याय के कहने पर पुराने मुकदमे के गवाह विनोद उपाध्याय की हत्या की साजिश रची थी। उसने यह वारदात अपने साथियों गोविंद चौहान, अरुण राजभर, सोनू चौहान और सूरज चौहान के साथ मिलकर अंजाम देने की बात स्वीकार की।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश भी तेज कर दी गई है।