फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बदमाश वाराणसी रेफर: गोली लगते ही मांगी थी माफी, महिला से लूटी थी सोने की चेन; साथी के साथ गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 09:35 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

UP Encounter: जिले के मधुबन में महिला से चेन लूट के दो आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में नीतीश यादव के पैर में गोली लगी, जबकि विशाल सोनकर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लूटी गई सोने की चेन, दो तमंचे, कारतूस और घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक बरामद कर ली।
विज्ञापन
घायल बदमाश को इलाज के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Mau News: मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के भैरोपुर बंधा के पास शनिवार देर रात पुलिस और चेन लूट की वारदात में वांछित दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी भागने के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपी को पहले जिला अस्पताल और बाद में बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया।

विज्ञापन




थाना प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि घायल आरोपी की पहचान दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सोनबरसा बेलौली गांव निवासी नीतीश यादव (20) और गिरफ्तार आरोपी की पहचान महुआबारी गांव निवासी विशाल सोनकर (19) के रूप में हुई है। दोनों पर दो जुलाई की शाम मधुबन कस्बे में एक महिला के गले से सोने की चेन लूटने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दुबारी गांव निवासी रीना जायसवाल अपने बच्चों के साथ स्कूटी से बाजार गई थीं। सामान खरीदने के बाद लौटते समय वह दुबारी मोड़ के पास सड़क किनारे चाट खा रही थीं। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिससे दोनों आरोपियों की पहचान हो गई।

शनिवार रात मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम भैरोपुर बंधा रोड पर पहुंची। इसी दौरान दोनों आरोपी बाइक से आते दिखाई दिए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि दोनों ने तमंचे से फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें नीतीश यादव के दाहिने पैर में गोली लग गई। उसका साथी विशाल सोनकर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई सोने की चेन, दो तमंचे, दो कारतूस तथा वारदात में प्रयुक्त काले रंग की अपाचे बाइक बरामद की है। दोनों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें