फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो थानों की पुलिस को बदमाश ने दिया चकमा, एक गिरफ्तार; लूट-चोरी-गैंगस्टर एक्ट के दर्ज हैं 12 मामले

Thu, 07 May 2026 06:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

UP Encounter News: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में दो थानों की पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का फायदा उठाकर उसका साथी भाग निकला। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम नियुक्त कर दी गई है। बदमाश के खिलाफ लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने दी कार्रवाई की जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: बरसठी और रामपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को परियत तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका एक साथी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार बरसठी और रामपुर थाना पुलिस संयुक्त रूप से परियत तिराहे के पास संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक आलमगंज की तरफ से आ रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और महमूदपुर बैरी पट्टी तिराहे पर घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा ने बताया कि कुछ देर बाद बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, लेकिन बदमाशों ने बाइक रोकने के बजाय पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने का प्रयास किया।

विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई, जिसमें बाइक चला रहा बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। वहीं उसका दूसरा साथी मौके का फायदा उठाकर झाड़ियों के रास्ते फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम रुस्तम पुत्र मुस्लिम निवासी सहाबुद्दीनपुर थाना गौराबादशाहपुर बताया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, तीन खोखा कारतूस तथा बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद की गई।

सीओ मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा के अनुसार आरोपी रुस्तम के खिलाफ जौनपुर और आजमगढ़ के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, गैंगस्टर एक्ट और हत्या के प्रयास समेत 12 मुकदमे दर्ज हैं। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें