फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जौनपुर में तड़तड़ाईं गोलियां, बदमाश घायल, पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था; तमंचा और कारतूस बरामद

Thu, 07 May 2026 06:33 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

UP Encounter News: जौनपुर जिले की दो थानों की पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। रोकने का इशारा करने पर वह भागने लगा। इसके बाद छिपकर पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। 
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतीमा वर्मा ने दी कार्रवाई की जानकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Jaunpur News: जौनपुर जिले में पवारा और मीरगंज थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को कुंवरपुर तिराहे के पास मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद की गई है।

विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, पवारा और मीरगंज थाना पुलिस संयुक्त रूप से कुंवरपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक बदमाश अवैध हथियार के साथ क्षेत्र से भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सतर्क हो गई और संदिग्ध वाहनों की जांच तेज कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

क्षेत्राधिकारी मछलीशहर प्रतीमा वर्मा ने बताया कि कुछ देर बाद चितांव की तरफ से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी पुलिस को देखकर बाइक मोड़कर भागने लगा। भागने के दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और वह सड़क पर गिर पड़ा।

पुलिस के मुताबिक खुद को चारों तरफ से घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपी की पहचान मो. उमर पुत्र सुहेल अहमद निवासी ग्राम चोरसण्ड थाना गौराबादशाहपुर के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी तमंचा, दो कारतूस और एक बाइक बरामद की गई।

पुलिस ने घायल आरोपी को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार आरोपी मो. उमर के खिलाफ विभिन्न धाराओं में आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके नेटवर्क की भी जांच कर रही है। घटना के बाद इलाके में पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें