पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शाम करीब 7 बजे रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका।
पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, जिससे गो-तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।
फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।