फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau Crime: हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, दूसरा बदमाश भागा

Wed, 06 May 2026 05:03 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: गिरफ्तार बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ जिले की दोहरीघाट पुलिस और एसओजी टीम को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। हत्या के प्रयास के मामले में फरार मुख्य आरोपित जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुंदर को गोंठा गांव के सिवान के पास से मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उपचार के लिए उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठा कर फरार हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
दोहरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत चकेश्वर गांव में बीते 23 अप्रैल की शाम को 18 वर्षीय ऋषि प्रसाद घर के सामने बैठा था, इसी दौरान दो बाइक पर सवार बदमाशों ने युवक के ऊपर के फायरिंग करके भाग निकले थे। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर मामले के पर्दाफाश के लिए तीन टीमों का गठन किया गया था। 

वहीं बीते 29 अप्रैल को अहिरानी के पास से अंडरपास के पास से चार बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसमें घटना के मुख्य आरोपित जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर फरार चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी टीम लगीं हुई थी। 
विज्ञापन


इसी दौरान बुधवार की भोर में मुखबिर से सूचना मिली कि युवक के ऊपर फायरिंग के मामले में फरार मुख्य आरोपित अपने साथी के बाइक से किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में जा रहा है। मुखबिर से सूचना मिलते ही पुलिस और एसओजी टीम ने घेराबंदी करना शुरू कर दिया। पुलिस से घिरता देख बदमाश फायरिंग कर भागने लगें। 

विज्ञापन

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें मुख्य आरोपित बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से दबोच लिया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोहरीघाट में भर्ती कराया गया, जहां उसका चल रहा है। जबकि उसका दूसरा साथी अंधेरा का फायदा उठा कर मौके से फरार हो गया। 

वहीं थाना प्रभारी संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हत्या के प्रयास के जमुनीपुर निवासी गोलू उर्फ गोल्डेन उर्फ रामसुन्दर की तलाश की जा रही थी। इसी दौरान भोर में गोंठा गांव के सिवान के पास पुलिस ने मुख्य आरोपित और उसके साथी को बाइक समेत घेर लिया। 

गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपित घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। वहीं अंधेरा का फायदा उठा फरार दूसरे बदमाश को पकड़ने के लिए पुलिस टीम लगीं हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें