फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: चंदौली में 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भागने की बना रहा था प्लानिंग; पहुंच गई पुलिस

Wed, 06 May 2026 06:20 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।

सार

Chandauli News: यूपी के चंदौली जिले की पुलिस ने 50 हजार के इनामी बदमाश को उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह कहीं भागने की फिराक में था। गो-तस्करी से जुड़े काम करता था। पुलिस को काफी दिनों से इसकी तलाश थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP News: पीडीडीयू नगर में चकिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गो-तस्करी के मामले में वांछित 50 हजार रुपये के इनामिया शातिर अपराधी रंजीत (35) को गिरफ्तार कर लिया। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस को उसकी तलाश थी।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, अभियुक्त रंजीत मूल रूप से मिर्जापुर जिले के कछवा थाना क्षेत्र के हीरापुर (गोरही) गांव का निवासी है। वर्तमान में वह वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मिल्कीपुर में रहकर गतिविधियां संचालित कर रहा था। उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के साथ-साथ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। गंभीर आरोपों के चलते 10 फरवरी 2026 को उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।
विज्ञापन


चकिया थाना प्रभारी अर्जुन सिंह ने बताया कि अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही थी। इसी क्रम में 5 मई 2026 को चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वांछित अभियुक्त अमरा दक्षिणी क्षेत्र में आने वाला है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।

Trending Videos
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शाम करीब 7 बजे रंजीत को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते वह सफल नहीं हो सका।

पुलिस ने बताया कि अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है, जिससे गो-तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सहयोगियों की जानकारी जुटाई जा सके। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास को भी खंगाला जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें