आजमगढ़ में एक युवक ने घर में घुसकर एक किशोरी के साथ छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसके उपर मिट्टी की तेल छिड़क कर आग लगा दी। आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने आरोपी दूसरे समुदाय के युवक को पकड़ लिया है। घटना के संबंध में देर शाम तक रिपोर्ट नहीं दर्ज हो सकी थी। आगे की स्लाइड्स में देखें...
विज्ञापन
ऐहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स तैनात
2 of 6
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
निजामाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव की 18 वर्षीय दलित किशोरी की मां पैरालिसिस की शिकार है। किशोरी चार बहनों में छोटी है। मां बिस्तर पर ही रहती है। पिता कबाड़ी का काम करते हैं। सोमवार शाम को किशोरी की बहनें कहीं बाहर गई थीं। पिता अपने काम पर गया था। बीमार मां दरवाजे के बाहर चारपाई पर सोई थी। भीतर किशोरी अकेले मौजूद थी। दरवाजा भीतर से बंद था।
विज्ञापन
3 of 6
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
अचानक किशोरी चीखने लगी और बचाओ-बचाओ की आवाज लगाने लगी। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग दौड़े और दरवाजा तोडक़र भीतर घुसे। अंदर किशोरी जल रही थी, जबकि घर में मौजूद फरिहां गांव निवासी मोहम्मद सफी दीवार फांदकर भाग रहा था। वह पड़ोसी की मड़ई पर कूदा तो ग्रामीणों ने उसे दबोच लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। आनन-फानन में किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
4 of 6
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस और मजिस्ट्रेट ने किशोरी के बयान को कलमबद्ध किया है। किशोरी ने आरोप लगाया कि मो. सफी उसके घर में घुस आया और दरवाजा बंद कर दिया। शोर मचाने पर मोबाइल छीन लिया और सिम तोड़ दिया। इसके बाद छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।
विज्ञापन
5 of 6
azamgarh police
- फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि पुलिस पीड़िता के बयान पर कार्रवाई कर रही है। आरोपी मो. सफी को हिरासत में लिया गया है। ऐहतियात के तौर पर गांव और जिला अस्पताल में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस घटना के कारण का पता लगाने में जुटी हुई है।
एसपी रवि कुमार छवि का कहना है कि गंभीर रुप से झुलसी दीपा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पुलिस के कब्जे में है। घटना के कारण की जानकारी अभी नहीं हो सकी है। पता लगाया जा रहा। ऐहतियातन मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।