फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही बालिका के साथ युवक ने किया रेप

Sat, 07 Jul 2018 10:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
बनारस में आठ वर्षीय बालिका के साथ रेप का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर परिजनों के पहुंचने पर आरोपी युवक फरार हो गया। मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


बड़ागांव थानाक्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार तीन बजे छात्रा घर के बाहर खेल रही थी। इस दौरान उसी गांव का रहने वाला विमल नामक एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर पास में ही स्थित भूसे के कमरे में ले गया और उसके साथ रेप किया।

बच्ची की चीख सुनकर मां पहुंच गई जिसको देखकर आरोपी वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा को इलाज और मेडिकल के लिये कबीरचौरा मंडलीय अस्पताल भेजा। बड़ागांव पुलिस ने तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पाक्सो सहित कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज       

demo pic
जिले के लोहता के इस्लामपुर कस्बे के एक युवक ने सिगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती से फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप किया।

युवती का आरोप है कि उसने प्रेम जाल में फंसाकर 15 मई को सिगरा के एक होटल में उसे बुलाया और वहां पर शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद युवती को सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लखनऊ ले गया और वहां भी शारीरिक शोषण किया।

बाद में युवक ने शादी करने से मना कर दिया। युवती ने तीन जुलाई को तहसील दिवस पर फरियाद लगायी जहां अधिकारियों ने जांच करके दुष्कर्म का मुकदमा कायम करने का निर्देश दिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें