फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ में युवक के अपहरण का प्रयास, भाई पर जानलेवा हमला, घायल

Fri, 02 Jun 2017 05:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
kidnapping at gunpoint
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों ने एक युवक के अपहरण का प्रयास किया। युवक ने जब इसका ‌विरोध किया तो बदमाशों ने उसके भाई को गंभीर रुप से घायल कर दिया और फरार हो गए।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के सहादतपुरा मुहल्ले में गुरुवार की रात बाइक सवार असलहाधारी बदमाशों ने एक युवक का घर से बुलाकर अपहरण करने का प्रयास किया। बदमाशों की मंशा भांपकर जब युवक उनके साथ जाने से इंकार कर दिया, तो उन्होंने उस पर हमला कर दिया।

बचाव में आए बड़े भाई को भी बदमाशों ने रिवाल्वर की मुठिया से मारकर लहुलूहान कर दिया। बाद में भीड़ जुटने पर बदमाश फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार के खिलाफ कोतवाली में अपहरण के प्रयास की धारा में रिपोर्ट दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक रविप्रकाश (25) पुत्र हरिनाराण शर्मा मूलरुप से रानीपुर थाना क्षेत्र के पलिगढ़ गांव का निवासी है। मुख्यालय पर कोतवाली क्षेत्र के सहादपुरा मछली मंडी के पास पीड़ित के पिता ने मकान बनवाया है। यही पर युवक के साथ उसके परिवार के लोग रहते हैं।

गुरुवार की रात 10 बजे के करीब इमिलिया मुहल्ला निवासी युवक शैलेंद्र सिंह पुत्र अशोक सिंह ने रविप्रकाश को उसके घर से बात करने के बहाने फोन करके बुलाया। पीड़ित के अनुसार जैसे ही वह मंदिर के पास पहुंचा, वहां सड़क पर खड़े शैलेंद्र के साथ दीपक पुत्र उपेंद्र सिंह, अनूज सिंह पुत्र उपेंद्र सिंह और पलिगढ़ गांव निवासी युवक अंजनि पुत्र निर्मोही ने उसे असलहा सटा दिया।

साथ ही जबरदस्ती अपने साथ ले जाने लगे। रवि ने जब विरोध किया तो चारों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान उसकी चीख पुकार सुनकर उसके बड़े भाई सर्वजीत मौके पर पहुंचे। सर्वजीत अभी कुछ समझ पाते ही हमलावरों ने उस पर रिवाल्वर की मुठिया से प्रहार कर दिया। इस दौरान सर्वजीत लहुलूहान हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल ले जाकर उनका उपचार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें