फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः पुलिस की उपेक्षा से आहत महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास

Thu, 22 Jun 2017 07:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
आसपास की महिलाओं महिला को संभाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जौनपुर जिले के शाहगंज में में विवादित भूमि पर एक पक्ष द्वारा दबंगई के बल पर कब्जा करने के विरोध पर हुई मारपीट से क्षुब्ध महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। घर के सामने उसने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेला और माचिस की तीली जलाने जा रही थी तभी आसपास की महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। बाद में महिलाओं ने उसके कपड़े बदलवाए। 
विज्ञापन


नोनहट्टा मोहल्ला निवासी संगीता देवी का अपनी पट्टीदार शान्ति देवी के बीच भूमि विवाद चल रहा है। आरोप है कि शान्ति देवी के परिवार के लोगों ने संगीता के मकान पर कब्जा जमा लिया है।

जिसके लिए वह लगातार कोतवाली पुलिस, तहसील प्रशासन व जिला प्रशासन को कई बार पत्रक देकर न्याय की गुहार लगा चुकी है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। 
आरोप है कि गुरुवार की सुबह पट्टीदारों ने विवादित भूमि पर पक्का निर्माण शुरू करवा दिया। जिसपर पीड़ित महिला ने डायल 100 पर फोन कर शिकायत दर्ज कराई। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को ही थाने उठा ले गई।
विज्ञापन


थाने पर किसी तरह की सुनवाई न होने पर महिला घर पहुंची तो यहां निर्माण चल रहा था। महिला ने निर्माण कार्य को रोकना चाहा तो मनबढ़ों ने उसकी पिटाई कर दी। पुलिस की उपेक्षा और पिटाई से क्षुब्ध महिला ने शरीर पर मिट्टी का तेल उड़ेल लिया।

वह माचिस की तीली जलाने जा रही थी कि गांव की महिलाओं ने उसे पकड़ लिया। महिल के आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर पुलिस मौेके पर पहुंची। पुलिस  दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौते के प्रयास में जुटी रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें