फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू : महिला कांग्रेस कमेटी ने मानव संसाधन विकास मंत्री को लिखा पत्र, प्रोफेसर पर कार्रवाई की मांग

Wed, 18 Sep 2019 05:35 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रोफेसर की बर्खास्तगी के लिए छात्राओं ने 14 सितंबर को बीएचयू गेट पर दिया था धरना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बीएचयू में छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने के मामले में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष ने मानव संसाधन विकास मंत्री को पत्र लिखा है। कमेटी ने प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन


14 सितंबर को बीएचयू जंतु विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एसके चौबे की बर्खास्तगी के लिए छात्राओं ने बीएचयू गेट पर धरना दिया। करीब 27 घंटे धरना देने के बाद कुलपति ने प्रोफेसर चौबे के मामले को कार्यकारिणी परिषद में दोबारा रखे जाने की जानकारी दी। साथ ही परिषद के फैसले तक प्रो चौबे को छुट्टी पर भेजे जाने का आदेश भी दिया। इसके अलावा लैंगिक उत्पीड़न के मामलों के निस्तारण के लिए सभी विभागों को आदेश देने की जानकारी दी।

विज्ञापन


छात्राओं ने अक्टूबर 2018 में शैक्षणिक टूर के दौरान पुणे में प्रोफेसर चौबे पर शारीरिक बनावट को लेकर अश्लील कमेंट करने सहित कई आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत कुलपति से हुई और उसके बाद प्रोफेसर को निलंबित कर दिया गया। मामले की जांच कराई गई और जांच कमेटी ने छात्राओं के आरोपों को सही ठहराते हुए रिपोर्ट कुलपति को भेजी थी।

विज्ञापन

उधर, सात जून 2019 को कार्यकारिणी परिषद में फैसले के बाद उन्हें चेतावनी जारी करते हुए बहाल कर दिया गया। इसके बाद प्रोफेसर चौबे विभाग आने लगे तो छात्राओं ने विरोध किया। इसके बाद उन्हें लंबी छुट्टी पर भेज दिया गया है।

अगले महीने कार्यकारिणी ले सकती है फैसला :
प्रोफेसर चौबे पर कार्रवाई पर पुनर्विचार के लिए कार्यकारिणी परिषद की आकस्मिक बैठक अक्टूबर में बुलाई जा सकती है। माना जा रहा है कि अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में बैठक बुलाकर जांच रिपोर्ट और अब तक की कार्रवाई पर एक बार फिर चर्चा की जाएगी। इसमें प्रो. चौबे पर कार्रवाई को लेकर अहम फैसला हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें