फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: गंगा मैया की जय बोल पुल से कूद गई महिला, तेज धारा में बहती ही चली गई

Wed, 25 Sep 2019 06:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के हमीद सेतु से बुधवार की शाम एक अज्ञात महिला गंगा मैया की जय बोलते हुए कूद गई। नावियों ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह गंगा की तेज धारा में बह गई। गोताखोरों के साथ पुलिस उसकी तलाश में जुटी रही। लेकिन देर शाम तक उसका कहीं अता-पता नहीं चला। पुलिस का मानना है कि वह तेज धारा में दूर तक बह गई है। उसकी तलाश जारी है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो करीब 45 वर्षीय महिला, जो साड़ी पहने थी अचानक बुधवार को अपराह्न तीन बजे हमीद सेतु पर आटो से उतरी। एक दुकान पर चाय-नाश्ता की। इसके बाद पैदल सेतु की तरफ बढ़ गई। सेतु पर पहुंचने के बाद पूरब तरफ रेलिंग पर खड़ी हो गई। कुछ देर बाद सर काफी नीचे कर गंगा की तरफ देखने लगी। उसे ऐसा करते देख बगल से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उसे टोका।

इसी बीच महिला गंगा मईया की जय बोग गंगा में कूद गई। इससे वहां अफरा-तफरा मच लोग। लोग महिला के कूदने का शोर मचाने लगे। काफी दूर तक महिला बहती हुई नजर आई। नाविकों एवं स्टीमरों के सहारे उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह तेज धार में बह गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

उधर घटना की सूचना मिलते ही सुहवल प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा, उपनिरीक्षक बलवंत यादव, रजागंज पुलिस चौकी इंचार्ज आरबी सिंह मौके पर पहुंच गए। गोताखोरों और नाविकों से जगह-जगह जाल डलवाकर महिला की तलाश शुरु करा दी, लेकिन शाम पांच बजे तक महिला का पता नहीं चल सका था।

इस संबंध में सदर कोतवाल धनंजय मिश्रा ने बताया कि महिला की तलाश कराई जा रही है। इस घटना की लोगों में चर्चा होती रही है। लोगों की चर्चाओं में यह प्रमुखता से शामिल थी कि आखिरकार महिला कहा की रहने वाली थी और किन कारणों से उसने गंगा में छंलाग लगाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें