फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: रुपये लेते हुए एडीओ पंचायत का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Tue, 26 Nov 2019 09:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
रुपये लेते हुए एडीओ पंचायत का वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिर्जापुर में एक पैकेट में भरे नोट लेते हुए एडीओ पंचायत छानबे का वीडियो वायरल हुआ है। इसके साथ ही विंध्याचल थाना क्षेत्र के महुवारी कला निवासी शिवशंकर ने आरोप लगाया है कि एडीओ पंचायत अशोक दुबे ने किसी काम में अनियमितता करते हुए एक लाख रुपये रिश्वत ली है। जिसका वीडिया बनाया गया है। वीडियो कितना सच है, इसका जांच के बाद ही पता चलेगा।

विज्ञापन


शिवशंकर का आरोप है कि वीडियो में एडीओ पंचायत ने कहा है कि यह पैसा ऊपर के अधिकारियों तक जाता है। जो कि भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है।

इस संबंध में शिवशंकर ने डीएम को एक पत्रक देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि यह गंभीर मसला है। इस पर तत्काल कार्रवाई हो और आरोपी को कठोर दंड दिया जाए।

विज्ञापन

इस संबंध में सीडीओ प्रियंका निरंजन ने कहा कि यह प्रकरण गंभीर है और बिना जांच के कुछ कहा नहीं जा सकता कि यह वीडियो किन परिस्थितियों में और कब बनाया गया। इसके लिए डीएम के निर्देश पर कमेटी जांच करेगी। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें