फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: एसडीएम सदर में घूस लेते पेशकार का वायरल हुआ वीडियो, जांच के आदेश

Tue, 19 Nov 2019 10:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
घूस लेते एसडीएम सदर के पेशकार का वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में एसडीएम सदर के पेशकार का घूस लेते हुए वायरल वीडियो से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। एसडीएम सदर ने तुरंत जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


आजमगढ़ में उपजिलाधिकारी सदर के पेशकार का घूस लेते हुए वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो दो-चार दिन पहले के बताया जा रहा है लेकिन घूस कौन दे रहा है? वह व्यक्ति अब तक सामने नहीं आया है। वायरल वीडियो सोशल मीडिया फेसबुक और व्हाट्सएप पर घूम रहा है और उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है। जिस पर एसडीएम सदर ने जांच की बात कही है। 

सदर तहसील का एक वायरल वीडियो ने भ्रष्टाचार को उजागर कर दिया है। फेसबुक और वाट्सएप पर एसडीएम सदर के पेशकार का एक हजार रुपये घूस लेते वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दो चार दिन पहले का बना हुआ है और किसी जमीन के हिस्सेदारी प्रकरण के निस्तारण के मामले में यह घूस ली गई है।

विज्ञापन

चर्चा तो इस बात की भी है कि इससे पूर्व भी मोटी रकम पेशकार द्वारा ली जा चुकी है, इसके बाद भी प्रकरण का निस्तारण नहीं किया गया और निस्तारण के एवज में और धनराशि की मांग की जा रही थी। जिसके चलते ही अज्ञात पैसा देने वाले ने उन्हें पैसा तो दिया और उसका वीडियो भी बना लिया।

अब वही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो एसडीएम सदर के साथ ही उच्चाधिकारियों तक पहुंच गया है लेकिन अब तक कोई शिकायत न होने के चलते अधिकारी भ्रष्टाचार की जानकारी होने के बाद भी मूकदर्शक बने हुए है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रशांत नायक ने बताया कि घूस लेते हुए वीडियो मेरे पास भी आया है लेकिन अब तक कोई शिकायत नहीं आयी है। जिसके चलते ही अभी किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं शुरू हुई है। पीड़ित शिकायत करे तो तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित कर दी जाये। फिर भी जल्द जांच करा कर वायरल वीडियो की सत्यता जांची जायेगी और घूस का प्रकरण पुष्ट होने पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें