फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: बिहार जा रही अवैध शराब की खेप पकड़ी, कीमत जान हैरान हो गई पुलिस

Tue, 19 Nov 2019 10:01 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की खेप। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पुलिस को अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ने में कामयाबी मिली है। वहीं पुलिस की गिरफ्त से तस्कर फरार हो गए, जिनकी तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


बलिया की दोकटी पुलिस और स्वाट टीम ने मंगलवार सुबह बिहार ले जाई जा रही चंडीगढ़ में बनी 620 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब शिवपुर घाट से बरामद कर ली। पुलिस ने डीसीएम सीज कर दिया। लेकिन चारों तस्कर फरार हो गए।

मुखबिर की सूचना पर दोकटी थानाध्यक्ष अखिलेश मौर्य और स्वाट टीम के एसआई राजकुमार सिंह ने मंगलवार सुबह करीब छह बजे शिवपुर घाट से बिहार जा रही डीसीएम को पकड़ा। वाहन से चंडीगढ़ में बनी 620 पेटी शराब बरामद हुई। इसकी कीमत 25 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ दोकटी ने बताया कि गाड़ी में बैठे चार लोग बिहार की ओर भाग गए। तीन की पहचान सतीश तिवारी उर्फ छोटू निवासी सूर्यभानपुर, छोटू चौधरी निवासी गड़ेरिया, राजेश सिंह निवासी उदहा बिनहा सहतवार के रूप में की गई। जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी। चारों के विरुद्घ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें