फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मऊ : बीएसए ने शिक्षिकाओं को बताया ‘नमक हराम’, वीडियो हुआ वायरल

Mon, 26 Aug 2019 08:29 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कक्षा में मौजूद बीएसए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मऊ जिले के दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के निरीक्षण के दौरान अनियमितता मिलने के दौरान बीएसए ओपी त्रिपाठी के शिक्षिकाओं को नमक हराम कहने का वीडियो वायरल हुआ है। इससे शिक्षक नाराज हैं और मामले को लेकर लामबंद होने लगे हैं। शिक्षक संघ ने इस बात की निंदा की है। उन्होंने कहा है कि मामले से वह शासन और प्रशासन को अवगत कराएंगे।

विज्ञापन


बीएसए ओपी त्रिपाठी ने दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के सूरजपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान तमाम अनियमितता मिली थी। निरीक्षण के दौरान शिक्षिकाओं को डांट फटकार लगाते हुए नमक हराम कहते हुए सोमवार को वीडियो वायरल होने पर शिक्षक आक्रोशित दिखे।

ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
विज्ञापन


उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि गलती मिलने पर नमक हराम कहकर शिक्षक शिक्षिकाओं को अपमानित किया जाना ठीक नहीं है। मामले से शासन प्रशासन तक अवगत कराया जाएगा।

विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह का कहना है कि बीएसए के शिक्षकों को नमक हराम कहकर अपमानित किया जाना उचित नहीं है। शिक्षकों को सम्मान दिलाना ही संगठन का एक मात्र उद्देश्य है। मामले को शासन प्रशासन तक उठाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : चंदौली : आठ साल से अलग रह रहे थे दो जोड़े, सीओ की कोशिश से फिर हुए एक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें