फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: सिपाही पर फायरिंग में शामिल दो अन्य आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, असलहा बरामदगी के दौरान चलाई गोली

Sat, 31 Oct 2026 09:17 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल अंजनी झा और राजू तिवारी को लंका पुलिस ने सामनेघाट में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। जवाबी फायरिंग में दोनों घायल हुए।
विज्ञापन
कांस्टेबल अमित शुक्ला को लगी थी गोली। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंका थाने की क्राइम टीम के सिपाही अमित शुक्ला को गोली मारने की घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंजनी झा और राजू तिवारी के रूप में हुई है। लंका पुलिस ने दोनों को सामनेघाट इलाके में मुठभेड़ के दौरान पकड़ा।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, टीम दोनों आरोपियों को असलहा बरामदगी के लिए लेकर मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान दोनों ने छिपाकर रखे गए असलहों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

डीसीपी काशी गौरव बंशवाल ने बताया कि मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों को उपचार के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें