फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी के रामनगर संप्रेक्षण गृह में जमकर बवाल, आगजनी, तोड़फोड़

Sat, 01 Jul 2017 07:28 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
बंदियों ने जलाई बाइक और घायल सुरक्षाकर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह रामनगर का माहौल शनिवार की सुबह अचानक अराजक हो उठा। किशोरों ने उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाकर अचानक गृह के कर्मचारियों पर हमला बोल दिया और पथराव कर तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए खड़ी बाइक में आग लगा दिए।
विज्ञापन


इसके बाद केयर टेकर और सुरक्षाकर्मियों को बंधक बनाकर दो किशोर भाग निकले। सूचना पाकर एसएसपी सात थानों की फोर्स के साथ पहुंचे और बंधक बनाए गए कर्मियों को मुक्त कराए। तक जाकर लगभग ढाई घंटे में स्थिति नियंत्रित हुई।

भागे दो किशोरों में से एक को पुलिस ने रामनगर से ही पकड़ लिया है। घटना को लेकर गृह अधीक्षक ने रामनगर थाने में 13 किशोरों के खिलाफ हत्या का प्रयास, सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंचाने सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


डीएम ने चिह्नित किशोरों को उनके गृह जिले वाराणसी, गाजीपुर और जौनपुर की जेल में शिफ्ट करने का आदेश देते हुए घटना की मजिस्ट्रेटियल जांच की बात कही है। रामनगर के साहित्य नाका पानी टंकी के समीप स्थित राजकीय बाल संप्रेक्षण गृह में 125 किशोर निरुद्ध हैं। शनिवार की सुबह छह बजे किशोरों को दैनिक क्रिया से निवृत्त होने के लिए घंटी बजाई गई।

इसी दौरान केयर टेकर भोलानाथ यादव से एक किशोर जो नहा रहा था उसकी तू-तू-मैं-मैं शुरू हुई। यह किशोर 21 मई को गृह से भाग गया था मगर पुलिस ने उसे धर दबोचा था। भोलानाथ पर किशोर मारपीट व बेवजह परेशान करने का आरोप लगाते हुए उग्र हो गया और ललकारने लगा।
 
विज्ञापन

पथराव और तोड़फोड़ के चलते ढाई घंटे तक अराजक रहा माहौल

घटनास्‍थल पर तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बताया जाता है कि कहासुनी के दौरान ही किशोर और उसके साथियों ने भोलानाथ की पिटाई शुरू कर दी। तब तक किशोरों के अन्य गुट केयर टेकर सुरेंद्र बहादुर सिंह और प्रकाशचंद्र निषाद के साथ ही रसोइयां संतोष कुमार और सिपाही संदीप कुमार सिंह भी टूट पड़े।

सभी की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हेें किशोरोें ने प्रथम तल स्थित बैरक में बंधक बना लिया। उधर, किशोरों के एक अन्य गुट ने परिसर में खड़ी संविदा कर्मी विकास सिंह की बाइक में आग लगा दी। विरोध करने पर किशोरों ने विकास का हाथ तोड़ दिया।

इसके बाद किशोर कार्यालय में जाकर चार कंप्यूटर, बायोमीट्रिक हाजिरी की मशीन, सीसीटीवी कैमरे, जलापूर्ति के स्टाटर, बिजली की वायरिंग, कूलर, वाशिंग मशीन, गैस चूल्हा, कई बेड और अन्य सामानों को तोड़ डाले।

​इसके साथ ही कार्यालय की फाइलों को फाड़ कर कागज इधर-उधर फेंक दिए। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किशोरों का पथराव भी जारी रहा और सभी गृह के बाहर कर्मचारियों को ललकारते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें