फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में दो हत्याएं, तीन दिन और पुलिस अबतक खामोश

Wed, 22 Feb 2017 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
भेलूपुर पुलिस के हाथ खाली देख कप्तान नाराज, क्राइम ब्रांच भी जुटी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
वाराणसी के  गिरि नगर कॉलोनी में हुई सास और बहू की हत्या के मामले में तीन दिन बाद भी भेलूपुर पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस के पास इस रटे-रटाए वाक्य के सिवाय कुछ भी नहीं है कि ‘हत्यारे करीबी ही हैं..।’ पुलिस अब तक यह खुलासा नहीं कर सकी कि वे करीबी कौन हैं..?
विज्ञापन


आखिर सास-बहू की हत्या की वजह क्या थी..? उधर, भेलूपुर पुलिस का रवैया देख कप्तान ने नाराजगी जताई और तफ्तीश के लिए क्राइम ब्रांच को भी लगाया।
गिरि नगर कॉलोनी में कैलाश मठ के समीप रहने वाले अवनीश तिवारी के घर में शनिवार की रात उनकी पत्नी कल्पना उर्फ बबिता और मां अन्नपूर्णा देवी की सिर कूंच कर हत्या कर दी गई थी।

पुलिस अब तक अवैध संबंध, अवनीश के कर्ज और व्यापारिक असफलताओें को वजह मानकर जांच में जुटी है। इस बीच अवनीश के परिवारीजनों, उनकी ममेरी बहन और कल्पना के मायके वालों से पुलिस ने कई बार पूछताछ की।
विज्ञापन


मगर, खुलासा अब तक नहीं हो सका। एसपी सिटी राजेश यादव का कहना है कि हमारी टीमें लगी हुई हैं। ठोस साक्ष्यों के आधार पर ही हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

जूता-जूती और कॉल डिटेल के आधार पर बात नहीं बढ़ी आगे

- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल से मिले फुटप्रिंट के अनुसार पुलिस का कहना था कि वारदात के दौरान आठ नंबर स्पोर्ट्स शू पहने युवक और सात नंबर जूती पहने हुए महिला थी। इसके साथ ही पुलिस ने अवनीश और कल्पना के मोबाइल की कॉल डिटेल भी मंगवाई।

मगर, इन तीनों के आधार पर भी पुलिस की जांच कुछ खास आगे नहीं बढ़ सकी।  कल्पना के भाई बब्बू को मंगलवार को भी भेलूपुर पुलिस ने बुलवाया। बब्बू का कहना था कि उनकी बहन की हत्या को 72 घंटे बीत गए लेकिन पुलिस की कार्रवाई समझ में नहीं आ रही।

इस पर बब्बू से भेलूपुर इंस्पेक्टर ने भरोसा रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अभी तक ऐसा कोई ठोस आधार हाथ नहीं लग सका है कि किसी को गिरफ्तार किया जा सके। बब्बू का कहना था कि उनकी बहन दोबारा लौटकर तो नहीं आ सकती।

पुलिस उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज देती तो शायद उसकी आत्मा को कुछ शांति मिलती।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें