चांदी की बोरियों को लखनऊ पहुंचाने की जिम्मेदारी मिली है। दोनों आरोपियों से चांदी की बाबत कागजात मांगे गए तो वह दिखा नहीं सके। दोनों को हिरासत में लेकर आयकर विभाग को सूचना दी। दोनों महज एक कूरियर बॉय के रूप में सामने आए हैं। आयकर अधिकारियों की टीम ने चांदी को जब्त किया है।
पुलिस टीम के अनुसार दोनों के मोबाइल सीडीआर और व्हाट्स एप चैट खंगाले गए हैं। कुछ लोगों के नाम सामने आए हैं। दोनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उन्हें सिर्फ लखनऊ पहुंचाने के लिए कहा गया था और वहां से कोई दूसरा व्यक्ति चांदी को लेकर आगे बढ़ता। फिलहाल रात तक पुलिस, जीएसटी और आयकर अधिकारियों की टीम आरोपी राजा सेठ और सौरभ तिवारी से पूछताछ की है। वहीं, 24 घंटे बाद भी कोई सामने नहीं आया जो बरामद चांदी को अपना बता सके।