फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत की हदः बनारस में दुधमुंही बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी पकड़ा गया

Fri, 11 Aug 2017 04:17 PM IST
टीम डिजिटल,वाराणसी
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पीएम के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में शुक्रवार सुबह इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आज भोर में नशे में धुत एक युवक ने 11 माह की बच्ची को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। घटना चेतगंज थाना क्षेत्र की है।
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके वारदात पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोचा और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची की हालत स्थिर है। पीड़िता के माता-पिता जौनपुर निवासी है जो यहां मजदूरी करते हैं। ये दंपत्ति आज सड़क किनारे ही सो रहे थे। इनके साथ 11 माह की मासूम बेटी भी इनके साथ सो रही थी।

इसी दौरान वहां एक नशेड़ी युवक पहुंचा और बच्ची को उठा लिया। थोड़ी दूरी पर ले जाने के बाद दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची के रोने और चिल्लाने की आवाज पर लोगों की नींद खुली।
विज्ञापन


मामला खुलता देख घायल बच्ची को छोड़ युवक भागने का प्रयास करने लगा लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ‌ले लिया। यौन हिंसा की शिकार बच्ची को पहले मंडलीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत देखकर बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें