आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने में जुटी जिले की पुलिस ने लोहता थाने के सामने गुरुवार की सुबह चेकिंग के दौरान एक कार की डिग्गी में रखे बॉक्स से 40 लाख रुपया बरामद किया।
लोहता थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि वो थाने के सामने वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इसी दौरान चांदपुर की तरफ से भदोही जाती हुई एक इंडिका कार रोकी गई।
विज्ञापन
कार की डिग्गी में बॉक्स में 40 लाख रुपये रखे मिले। कार सवार व्यक्ति खुद को एक फाइनेंस कंपनी का मैनेजर बता रहा है। मगर उसके पास से बरामद रुपयों के संबंध में कोई कागजात नहीं मिले।
आयकर विभाग के अधिकारियों को बरामदगी की सूचना दे दी गई है और रुपये को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। उधर, कार सवार का कहना था कि वह रथयात्रा स्थित अपने ऑफिस से रुपये लेकर भदोही शाखा में पहुचाने जा रहा था।