फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी : प्रेमिका का गला दबाकर प्रेमी ने लगाई फांसी

Fri, 16 Jun 2017 12:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
crime demo - फोटो : MID DAY
विज्ञापन
वाराणसी में प्रेमी युगल के शव मिलने के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट से बड़ा खुलासा हुआ। पोस्टमार्टम से पता चला कि प्रेमिका का गला दबाया गया था और प्रेमी की मौत फंदे से लटकने से हुई थी।
विज्ञापन


शिवपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हटिया स्थित एक कमरे में मिले प्रेमी युगल के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को हुआ। पुलिस के अनुसार युवती की मौत गला दबाने से हुई थी और युवक की मौत फंदे से लटकने की वजह से हुई थी।

इसके आधार पर पुलिस ने आशंका जताई कि युवक ने पहले युवती का गला दबाया होगा और फिर खुद फंदे पर लटक गया होगा। उधर, युवती और युवक के घर वालों ने शिवपुर पुलिस को लिख कर दे दिया है कि उनका एक-दूसरे पर कोई आरोप नहीं है।
विज्ञापन

बता दें कि हटिया गांव में बुधवार को सुभाष प्रजापति का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। वहीं, कमरे में रखे तख्त पर शिवारानी मरी पड़ी थी और उसके गले पर कसने जैसा निशान था। सूचना पाकर पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

ग्रामीणोें और परिवारीजनों से पूछताछ के आधार पर शिवपुर पुलिस का कहना था कि मामला प्रेमप्रसंग से जुड़ा हुआ है। हालांकि सुभाष और शिवारानी ने ऐसा कदम उठाया, यह स्पष्ट नहीं हो सका। उधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने दोनों के शव को उनके परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें