फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली कमाई का कुबेर : आरएस यादव का चालक महेंद्र, सीए और बेटा लापता

Fri, 16 Jun 2017 11:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
rs yadav - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी जिला जेल में निरुद्ध निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के सारे राजदार लापता हो गए हैं। उसके चालक और होटल वेस्ट इन के मालिक महेंद्र मौर्या का सुराग गुरुवार को भी नहीं लगा। आरएस यादव का करीबी सीए भी अब तक तफ्तीश में जुटी पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को चंदौली जिले की पुलिस कई स्थानों पर छापेमारी के बाद भी आरएस यादव के बेटे अपूर्व यादव का पता नहीं लगा सकी। पुलिस के शक के दायरे में आरएस यादव के कुछ अन्य करीबी भी हैं मगर शासन की सख्ती देख वे लापता हो गए हैं।

निलंबित एआरटीओ आरएस यादव के करीबियों की तलाश में चंदौली जिले की पुलिस की छापेमारी गुरुवार को भी जारी रही। पुलिस की एक टीम चालक महेंद्र मौर्या और आरएस यादव की बोगस कंपनियों के बारे में जानकारी जुटाने के लिए कोलकाता रवाना हो गई है।
विज्ञापन


आरएस यादव के करीबियों को लेकर चंदौली और जिले की पुलिस समन्वय बनाकर छापेमारी कर रही है बावजूद इसके किसी के बारे में कोई खास जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस संबंध में चंदौली जिले के क्षेत्राधिकारी चकिया प्रदीप सिंह चंदेल ने बताया महेंद्र, सीए और अपूर्व से पूछताछ कर बयान लेना है।

मगर, तीनों का पता नहीं लग रहा है। पुलिस की छापेमारी जारी है और सूचनाएं जुटाई जा रही हैं। ईडी या सीबीआई से कराएं बेनामी संपत्तियों की जांच पूर्वांचल ट्रक ओनर्स एसोसिएशन ने आरएस यादव की संपत्तियों की जांच ईडी या सीबीआई से कराने की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की है। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने सीएम को भेजे गए पत्र में कहा है कि पुलिस आय से अधिक संपत्ति जैसे मामलों की जांच करने के लिए विशेषज्ञ नहीं है। इसलिए आरएस यादव की नामी-बेनामी संपत्तियों की जांच ईडी या सीबीआई जैसी एक्सपर्ट एजेंसियों से कराई जाए। साथ ही एसोसिएशन ने एआरटीओ पर कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें