फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में चार साल की मासूम के साथ किशोर ने किया दुराचार

Fri, 06 Oct 2017 02:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में कक्षा सात में पढ़ने वाले किशोर ने चार वर्षीय मासूम के साथ दुराचार किया। गुरुवार की सुबह पीड़िता को लेकर परिवारीजन थाने पहुंचे। इसी दौरान आरोपी के परिवारीजन भी थाने पहुंच गए। घंटों हुई पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया और वापस लौट गए।
विज्ञापन


मासूम के परिवारीजनों के अनुसार बुधवार को उनकी बच्ची अपने भाई के साथ स्कूल गई थी। दोपहर में बच्ची अपने घर के लिए अकेले ही चल दी। इसी दौरान रास्ते में उसे गांव का ही रहने वाला कक्षा सात का छात्र मिला और बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया।

दुराचार के दौरान मासूम चीखी तो गुजर रहीं महिलाएं भाग कर मौके पर आईं और आरोपी भाग निकला। महिलाओं ने मासूम को उसके घर पहुंचाया। इस संबंध में मिर्जामुराद पुलिस का कहना था कि हम कार्रवाई के लिए तैयार हैं लेकिन कोई तहरीर ही नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें