फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर हंगामा, मारपीट-पत्थरबाजी

Tue, 27 Dec 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मरीज की मौत पर हंगामा, मारपीट-पत्थरबाजी
विज्ञापन
भेलूपुर थाना क्षेत्र के ककरमत्ता स्थित पापुलर हॉस्पिटल में सोमवार को मधुमेह से पीड़ित मरीज की मौत के बाद हंगामा, मारपीट और पत्थरबाजी से अफरातफरी मच गई। परिवारीजनों ने अस्पताल की एक नर्स पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उनका आरोप है कि इससे नाराज अस्पताल कर्मियों, कुछ चिकित्सकों ने गेट बंद कर उनकी पिटाई की, फिर धक्का देकर बाहर निकाल दिया। बाहर निकले परिवारीजनों और घटना की कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर भी पत्थरबाजी की गई। इससे अस्पताल के सामने करीब एक घंटे तक आवागमन बाधित रहा। मामले में दोनों पक्षों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ भेलूपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


बीएचयू के सर सुंदर लाल अस्पताल में वार्ड ब्वाय पद से सेवानिवृत्त भदैनी निवासी राम रिझन राय (65) मधुमेह से पीड़ित थे। शुक्रवार को घरवालों ने उन्हें पापुलर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा था। आरोप है कि सोमवार सुबह एक नर्स ने पैसा जमा कराने के बाद ही आगे का इलाज करने की बात कही। राम रिझन की पत्नी रामसखी ने बेटों के अस्पताल आने के बाद पैसा जमा कराने की बात कही लेकिन उसने नहीं सुनी। अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवा देने से भी मना कर दिया।

कुछ देर बाद पहुंचे बेटे केदार राय ने भी इसे लेकर नाराजगी जताई। तब तक हालत और बिगड़ने से राम रिझन की मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों ने हंगामा शुरू कर दिया और संबंधित नर्स को बुलाने और उस पर कार्रवाई की मांग करने लगे। इस पर पहले कहासुनी, बाद में मारपीट शुरू हो गई। मौके पर तीन थानों की फोर्स पहुंचने के बाद किसी तरह स्थिति संभली।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें