फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा: 54 नकलची और चार मुन्ना भाई पकड़े गए

Mon, 20 Mar 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटर-हाईस्कूल की परीक्षा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की इंटर-हाईस्कूल की नकल विहीन परीक्षा के दावे की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सोमवार को हाईस्कूल गणित की परीक्षा के दौरान पूर्वांचल के सभी जिलों में नकल की शिकायतें मिली। केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त बंदोबस्त भी नहीं थे।
विज्ञापन


उड़ाका दल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की गाड़ियां एक से दूसरे केंद्रों तक दौड़ती रहीं। इस दौरान विभिन्न जिलों में 54 परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए, वहीं 4 चार परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते मिले। नकल कराने में बलिया के दो परीक्षा केंद्रों को डिबार करने, आजमगढ़ में दो केंद्रों को काली सूची में डालने तथा एक केंद्र की हाईस्कूल गणित और गृहविज्ञान की परीक्षा निरस्त करने की संस्तुति की गई।    

बलिया में हाईस्कूल में 42 व इंटर में दो छात्राएं नकल करती पकड़ी गईं। डीएम के निर्देश पर दो परीक्षा केंद्रों को तीन साल के लिए डिबार कर दिया गया,  जिला विद्यालय निरीक्षक ने एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त करने का आदेश दिया। सोनभद्र में कुल 4013 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी वहीं एक छात्र को रस्टीकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर में दो छात्र नकल करते पकड़े गए और अनियमितता में 13 कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया। मऊ में जिला विद्यालय निरीक्षक ने दो परीक्षा केंद्रों की चार छात्राओं को रस्टीकेट कर दिया।

आजमगढ़ में संयुक्त शिक्षा निदेशक रामचेत ने नकल कराने के आरोप में मेंहनगर के गतवा भुआलपुर स्थित रमावती उमा विद्यालय की हाईस्कूल गणित और गृहविज्ञान की परीक्षा निरस्त करने और जय मां शांति उमावि जगरदेवपुर भीटी तथा फूलपुर के ओरिल गांव के गुरु वशिष्ठ इंटर कालेज लारादपुर को काली सूची में डालने की रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी है।

साथ ही नकल कराने पर सगड़ी के महराजी स्मारक इंटर कालेज कादीपुर हरिकेश के लिपिक के खिलाफ केस दर्ज करने का निर्देश सेक्टर मजिस्ट्रेट को दिया। जौनपुर में एक परीक्षार्थी दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा गया तथा अनियमितता बरतने पर दो कक्ष निरीक्षकों को कार्य मुक्त कर दिया गया।

वाराणसी के चोलापुर के आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज में सुबह की पाली में गणित की परीक्षा में दूसरे की जगह परीक्षा देने वाले तीन फर्जी छात्र पकड़े गए। जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें