फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने का चल रहा था धंधा, दो गिरफ्तार

Thu, 10 Oct 2019 01:17 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी में आयुष्मान योजना में फर्जीवाड़े का एक मामला सामने आया है। इसमे खजुरी क्षेत्र में कुछ लोगों से रुपये लेकर उनके नाम सूची में डाले जाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत पुलिस से की गई है।

विज्ञापन


सीएमओ आफिस में आयुष्मान ग्रीवांस सेल में कार्यरत नवेंद्र कुमार सिंह ने कैंट थाना प्रभारी को दी तहरीर में खजुरी क्षेत्र में जनसेवा केंद्र में काम करने वाले दो लोगों के खिलाफ रुपये लेकर सूची में नाम डाले जाने की शिकायत की है। हालांकि मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है।

बुधवार को बड़ी बाजार में शैलपुत्री निवासी स्कंद कुमार अश्वनी और सरैया निवासी इसराक अहमद को गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास से 20 फर्जी राशन कार्ड और के साथ इनकी फोटो कॉपी भी बरामद हुई हईं। इसने यह आयुष्मान कार्ड बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें खजुरी पार्षद प्रतिनिधि मयंक चौबे ने बताया कि उनके यहां फ्रजी तरीके से आयुष्मान कार्ड बनाने के बारे में पता चला है। वह 2000 रुपये में इन्हें बना रहे हैं। इसके बाद उन्हें वहां जाकर रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में बताया कि वह सीएससी जनसेवा केंद्र के लिए काम करते हैं। तो वहां के मैनजर प्रेम कुमार से बात की तो सब गलत निकला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें