मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में दो लोगों पर बाघ ने हमला कर दिया, इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बाघ के हमला करने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया है। इससे वह अपने घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं।
जिगना थाना क्षेत्र के बघेड़ाखुर्द ग्राम के झरनहवा पहाड़ी जंगल मे सोमवार सुबह बाघ ने दो लोगों पर हमला किया था। बघेडाखुर्द निवासी विरेंद्र कुमार(30) को सुबह छह बजे करीब बाघ दिखा तो ग्रामीणों और वन विभाग के साथ पुलिस को सूचनी दी।
ये भी पढ़ें : पूर्वांचल में एक ही दिन में 21 हजार घरों में हुई बिजली गुल, बिल ना भरने वालों से वसूले गए 12 करोड़
इस दौरान बाघ झाड़ी मे छिप गया। विरेंद्र ने जब नजदीक जाकर पत्थर मारा तो बाघ ने विरेंद्र पर झपट्टा मार दिया। इससे उनकी पीठ और सीने पर बाघ ने अपने पंजे से हमलाकर घायल कर दिया। और फिर से झाड़ी मे छिप गया।