फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में महिला समेत दो की मौत

Sat, 13 Feb 2016 02:16 AM IST
संवाददाता/अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
चोलापुर। थाना क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटे के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के गरथमा में गुरुवार की देर रात मिट्टी खनन का काम कर रही पोकलैंड  मशीन की चपेट में आने से खलासी बैरिस्टर यादव (32) की मौत हो गई। बताया जाता है कि खुदाई के दौरान ही चालक समस्तीपुर निवासी नजरेउल्लाह की लापरवाही से मशीन का एक हिस्सा बैरिस्टर के ऊपर गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह बिहार के सीवान का रहने वाला था।
विज्ञापन




बैरिस्टर के  पिता ने आरोपी चालक नजरेउल्लाह के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बैरिस्टर के परिवार में पत्नी आशा और दो बेटे हैं। वहीं गांव के लोगों का कहना है कि रिंग रोड निर्माण स्थल से दो किलोमीटर दायरे के अंदर ही खनन होना चाहिए। जहां हादसा हुआ है वह स्थान रिंग रोड से करीब आठ किलोमीटर दूर है। इसकी शिकायत खनन अधिकारी से की गई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने का आश्वासन दिया है।



उधर, थाना क्षेत्र के जमुनीपुर बाजार में शुक्रवार को स्कार्पियो की चपेट में आने से फूलमनी देवी (45) की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के  लिए भेज दिया है। चोलापुर के भटपुरवां, नवापुरा निवासी गुलाब पटेल की पत्नी फूलमनी गुरुवार की रात हलवाई के साथ एक समारोह में पूड़ी बनाने के लिए जमुनीपुर गांव गई थी। शुक्रवार की सुबह वह लौट रही थी।
विज्ञापन




जमुनीपुर बाजार में सड़क पार करते समय बाबतपुर-चौबेपुर मार्ग पर तेज रफ्तार स्कार्पियो उसे टक्कर मारते हुए भाग निकली। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिवार में पति, तीन बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें