फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की घड़ियों समेत पकड़ा गया संभल का गैंग

Sat, 13 Feb 2016 02:15 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने पांच फरवरी की रात को बुध बाजार स्थित न्यू जिमी टाइम्स में हुई चोरी की वारदात का खुलासा कर दिया है। यह वारदात संभल के गैंग ने की थी। घटना में शामिल तीनों बदमाशों को पुलिस ने 6.24 लाख रुपये, 45 घड़ियाें और चार मोबाइल फोन समेत गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन



एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव ने शुक्रवार को प्र्रेस कांफ्रेंस करके इस घटना का खुलासा किया। कोतवाली क्षेत्र में बुध बाजार स्थित न्यू जिमी टाइम्स शोरूम में पांच फरवरी की रात चोर एसी की ग्रिल काटकर घुसे थे। चोरों ने शोरूम से 7.5 लाख रुपये, 45 घड़ियां एवं मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे।


एसपी सिटी ने इस घटना के खुलासे के लिए कोतवाली पुलिस के साथ ही अपनी सर्विलांस टीम को भी लगाया था। एसपी सिटी ने बताया कि सर्विलांस से मिले इनपुट और मुखबिर तंत्र से मिली सूचनाओं के बाद पुलिस ने इस मामले में विजेंद्र सैनी पुत्र नन्हें सैनी, शिव कुमार पुत्र महेश चंद्र सैनी और प्रीतम सैनी पुत्र करन सिंह निवासी रामनगर थाना असमोली संभल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन



पूछताछ के बाद इन तीनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और चोरी किए गए 6.24 लाख रुपये, चार मोबाइल फोन और 45 घड़ियां बरामद करा दीं। एसपी सिटी ने बताया कि घटना का खुलासा करने वाली टीम को डिपार्टमेंट की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।


इसके अलावा शोरूम संचालक ने भी टीम को 50 हजार रुपये नकद देने की घोषणा की है। एसपी सिटी ने बताया कि अभियुक्त विजेंद्र सैनी और प्रीतम पूर्व में इसी तर्ज पर हरियाणा के अंबाला में भी एसी की ग्रिल काटकर एक दुकान में चोरी कर चुके हैं। दोनों का आपराधिक इतिहास है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें