सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तत्काल एंबुलेंस से चोपन बैरियर निवासी आशा(40), संध्या(18), निकिता(16), काजल केशरी(17), मुन्नी देवी(55), राधिका(14), नेहा (17), संगीता(26), निशा(17), रंजना(16), सरस्वती(15), गीता देवी(45), महक(25), महेंद्र(40), रूपाली(15), अशोक(25), दिव्यांश(12), रीना(15), पूजा(16), राजकुमारी(14), मोहित गुप्ता(23), खुशबू(20), रोजी(10), कुमारी खुशबू(12), सीमा(45), रंजना(16), रेनू(18), सोनम(16), राधिका(14), श्वेता(15), दुद्धी निवासी अंजू देवी(35) को सीएचसी भेजा।
प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने 17 झुलसे श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में चोपन बैरियार निवासी खुशबू(20) और सिंदुरिया निवासी रानी(18) की मौत हो गई। जिला अस्पताल से श्वेता, सोनम, रोजी और रीना की हालत में सुधार न होने पर वाराणसी रेफर कर दिया गया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, एसडीएम यमुनाधर चौहान समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे और झुलसे कांवड़ियों का हाल जाना।