फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी सरकार में भी अपराधियों के हौसले बुलंद, पुलिस टीम को किया कुचलने का प्रयास

Sat, 08 Apr 2017 09:26 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
मिर्जापुर के विजयपुर पहाड़ी के बैरहवां का मामला - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विंध्याचल के विजयपुर पहाड़ी के बैरहवां से अवैध खनन की शिकायत पर गुरुवार की रात पहुंची गैपूरा पुलिस व खनिज विभाग की टीम को ट्रैक्टर चालकों ने कुचलने की कोशिश की। टीम के पीछा करने पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन


चालक, ट्रैक्टर मालिक और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। 
 खनिज विभाग के सर्वेयर रामसुरेश के अनुसार वैरहवां इलाके में अवैध खनन की शिकायत मिल रही थी।

सूचना मिलने पर गुरुवार की रात गैपूरा पुलिस और खनिज विभाग की टीम बोलेरो और जीप से छापा मारने जा रही थी।

टीम में चार पुलिसकर्मी, सर्वेयर और एक अन्य कर्मचारी शामिल थे। इसी दौरान विंध्याचल के दुर्गा मंदिर पहाड़ी के पास दो ट्रैक्टर ट्रालियां बोल्डर लादकर आती दिखीं। टीम ने वाहन से उतरकर इन्हें रोकने का प्रयास किया तो चालकों ने इनको कुचलने की कोशिश की।

पीछा करने पर चालक प्रेशर ट्राली होने के कारण बोल्डर सड़क पर ही गिराकर ट्रैक्टर लेकर भागने लगे। टीम ने जब घेराबंदी की तो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए। टीम ने वाहन सीज कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोल्डर भी बरामद कर लिया। चालक, ट्रैक्टर मालिक और कुछ अन्य लोगों पर जानलेवा हमला करने और अन्य आरोप में मुकदमा दर्ज कराया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें