फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के कारण ट्रक पलटा,खलासी की मौत

Tue, 06 Dec 2016 04:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
खाई में पड़ा ट्रक। - फोटो : प्रतिकात्मक फोटो
विज्ञापन
सुबह शाम कोहरे की भारी धुंध कई लोगों को लिए जानलेवा साबित हो रही है। मंगलवार को जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर स्थित महिमापुर डीह के पास पास कोहरे की वजह से एक ट्रक पलट गया। सड़क किनारे पलटने से ट्रक में सवार खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार अल सुबह की है।
विज्ञापन
हादसे में ड्राइवर घायल हो गया। रात होने के कारण वह असहाय ड्राइवर 100 नंबर डायल कर सूचना की देने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो पाया। उधर, पुलिस भी गस्त करने के लिए हाइवे पर नहीं निकली। सुबह गांव के लोगों ने घटना की जानकारी थाने में दी तब जाकर पुलिस घटनास्थल  पर पहुंची। फिर खलासी का शव ट्रक से निकाला गया।

बरेली जनपद निवासी ट्रक ड्राइवर गुरुप्रताप सिंह ने बताया कि ट्रक पर बरेली से सरसों तेल व रिफाइंड लादकर जमनिया जा रहे थे। कोहरा इतना घना था कि कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। अचानक से महिमापुर डीह के पास सामने से आ रहे दूसरी वाहन के टक्कर से बचने के चक्कर में गाड़ी किनारे पलट गई। खलासी का नाम सोनफल (24) पुत्र संजय भी बरेली जनपद के मनकापुर का रहने वाला है। ड्राइवर ने बताया की वह गेट खोलकर कूदने का प्रयास कर रहा था लेकिन वह गेट में ही फंसा रहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें