फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुबंई से वाराणसी आ रहे परिवार से ट्रेन में साढ़े चार लाख की चोरी

Sat, 04 Feb 2017 09:16 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
वाराणसी घर की एक लड़की की शादी में आ रहा था परिवार
विज्ञापन
रत्नागिरी एक्सप्रेस से मुंबई से वाराणसी में शादी में आ रहे एक परिवार से नकदी समेत साढ़े चार लाख रुपये के सामान की चोरी का मामला सामने आया है। नैनी क्षेत्र का मामला बताने में जुटी जीआरपी कैंट ने किसी तरह मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

पूर्वी मुंबई के रहने वाले कृपाशंकर पत्नी, बच्चों और रिश्तेदार के साथ वाराणसी में बड़े भाई की बेटी की शादी में शामिल होने आ रहे थे।
पहड़िया मंडी स्थित एक लॉन से पांच फरवरी को शादी है।
कृपाशंकर का परिवार एस-12 में सीट संख्या 69, 70 और 72 पर बैठा था। उनका कहना है कि नैनी से कुछ लोग बोगी में चढ़े और पत्नी किरन दूबे की बर्थ के आसपास मंडरा रहे थे। यमुना ब्रिज के ठीक पहले वे हैंडबैग, मोबाइल फोन आदि लेकर उतर गए।
पर्स में मंगलसूत्र, सोने की चेन, झुमके, कई अंगूठी सहित सोने के कई आभूषण थे। 20 हजार रुपये भी थे।
तहरीर में साढ़े तीन लाख रुपये दर्ज है, जबकि कृपा शंकर दूबे साढ़े चार लाख रुपये की चारी का दावा कर रहे हैं।
इस बारे में सीओ जीआरपी अनिल राय का कहना है कि घटना नैनी में यमुना ब्रिज के पास की है। चोरी का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें