फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: रांची से गांजा लाकर गोरखपुर में बेचने वाली तीन महिला तस्कर गिरफ्तार, 78 किलो माल बरामद; बैग में रखा था

Fri, 06 Nov 2026 06:27 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

जिले के कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने रेलवे ओवरब्रिज स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास तीन महिला गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके ट्रॉली बैग से 78 किलो गांजा बरामद हुआ। तीनों रांची से गांजा लाकर गोरखपुर में बेचती थीं। एक आरोपी पहले भी तस्करी में जेल जा चुकी है।
विज्ञापन
आरोपियों की जानकारी देती पुलिस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड की राजधानी रांची से गांजा लाकर गोरखपुर में ऊंचे दामों पर बेचने वाली तीन महिला तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 78 किलो गांजा बरामद हुआ है। शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे कोतवाली नगर थाना पुलिस और स्वाट टीम ने रेलवे ओवरब्रिज स्थित सेल्फी प्वाइंट के पास तीनों को पकड़ा। आरोपी ट्रॉली बैग में गांजा लेकर गोरखपुर जाने वाली बस का इंतजार कर रही थीं। पुलिस ने गांजा सीज कर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। न्यायालय में पेश करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन




एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन महिलाएं गांजा लेकर गोरखपुर जाने की फिराक में हैं। इस पर कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने सेल्फी प्वाइंट के पास घेराबंदी की। मौके पर तीन महिलाएं ट्रॉली बैग लेकर खड़ी थीं। पुलिस को अपनी ओर आता देखकर उन्होंने वहां से हटने का प्रयास किया, लेकिन महिला उपनिरीक्षक और महिला आरक्षियों की मदद से उन्हें पकड़ लिया गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान गोरखपुर जिले के एम्स थाना क्षेत्र के कूड़ाघाट निवासी सुमन और रीना तथा गायत्री नगर निवासी कुसुम के रूप में हुई। पुलिस ने उनके ट्रॉली बैग की तलाशी ली तो प्रत्येक बैग से सात-सात पैकेट मिले। इनमें कुल 78 किलो गांजा रखा हुआ था। पूछताछ में महिलाओं ने बताया कि वे झारखंड की राजधानी रांची से गांजा लाकर गोरखपुर में ऊंचे दामों पर बेचती थीं।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार सुमन पहले भी गोरखपुर में गांजा तस्करी के मामले में जेल जा चुकी है। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। पुलिस अब इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और गांजा आपूर्ति के स्रोत के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें